सबसे पहले श्री सांवलिया सेठ मंदिर मंडफिया में 14 जून को खोली गई भंडार दानपेटी की सात चरणों में सम्पन्न गणना का समापन हुआ। अंतिम चरण में 8 लाख 41 हजार 189 रुपये की दानराशि प्राप्त हुई। सातों चरणों की गणना में दानपेटियों से कुल 33 करोड़ 15 लाख 18 हजार 759 रुपये प्राप्त हुए। इसके अतिरिक्त 1 किलो 738 ग्राम 800 मिलीग्राम स्वर्ण तथा 110 किलो 648 ग्राम रजत भी श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित किया गया। वहीं मनीऑर्डर, ऑनलाइन भेंट एवं अन्य माध्यमों से 7 करोड़ 66 लाख 21 हजार 519 रुपये प्राप्त हुए। इस प्रकार इस माह कुल दानराशि 40 करोड़ 81 लाख 40 हजार 278 रुपये रही। भंडार गणना के समापन पर मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
Chittaurgarh, Chittorgarh | Jun 23, 2026