कानपुर: किदवई नगर पुलिस ने लूट के अभियुक्त तथाकथित पत्रकार को किया गिरफ्तार, लूट के रुपए बरामद
किदवई नगर थाने की पुलिस को सफलता हाथ लगी है।पुलिस ने लूट के अभियुक्त तथाकथित पत्रकार अनुज जैन को गिरफ्तार किया है।थाना प्रभारी ने रविवार शाम 5 बजे जानकारी दी कि उपनिरीक्षक अंकुश चौधरी के नेतृत्व में अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है,जिसके पास से लूट के 600रुपए भी बरामद हुए हैं। पकड़े गए अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।