कानपुर: अरमापुर में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री एम्पलाइज यूनियन का वार्षिक चुनाव संपन्न, दीपक उपाध्याय बने अध्यक्ष
रविवार को अरमापुर में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री इंप्लाइज यूनियन का वार्षिक चुनाव महासंघ के दिशानिर्देश पर संपन्न कराया गया।चुनाव में दीपक उपाध्याय अध्यक्ष और कमल किशोर गौड़ महामंत्री निर्वाचित किए गए।अध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने दोपहर 2:00बजे बताया पद की जिम्मेदारी मिलने के साथ जल्द ही ओटी एरियर को लेकर आयुध निर्माणी कानपुर गेट पर उनके नेतृत्व में प्रदर्शन किया जाएगा।