घर में हुई घटना पर अतोल रावत का फूटा गुस्सा, विधायक संजय डोभाल और पालिकाध्यक्ष विनोद डोभाल पर साधा निशाना
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अतोल रावत ने अपने घर पर हुई घटना को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल और यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
उन्होंने कहा कि दोनों भाइयों की हताशा और निराशा अब इस हद तक पहुंच गई है कि वे कथित तौर पर लोगों के माध्यम से हमला करवाने तक से पीछे नहीं हट रहे हैं। अतोल रावत ने आरोप लगाया कि दोनों भाइयों के अपने बच्चे विदेश में पढ़ाई कर रहे हैं, जबकि क्षेत्र के युवाओं को शराब और गुंडागर्दी की ओर धकेलने का काम किया जा रहा है।
दरअसल, अतोल रावत के घर पर एक युवक द्वारा अभद्रता किए जाने और वहां मौजूद प्रवीन रावत को धमकी देने का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पूर्व पालिका अध्यक्ष ने जिलाधिकारी से मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।
साथ ही उन्होंने तहसीलदार और नगर पालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल के चरित्र प्रमाणपत्र से जुड़े मामले को भी उठाते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
#Uttarkashi #Yamunotri #AtolRawat #SanjayDobhal #VinodDobhal #UttarakhandNews #ViralVideo #PahadSamachar
Dehradun, Dehradun | Nov 23, 2026