तोकापाल: निजी क्षेत्र में रोजगार का बड़ा अवसर, 24 अप्रैल को आयोजित होगा भव्य मेला
Tokapal, Bastar | Apr 16, 2026 बस्तर जिले के शिक्षित और हुनरमंद युवाओं को निजी क्षेत्र में करियर बनाने का एक सुनहरा अवसर मिलने जा रहा है। आड़ावाल स्थित जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जगदलपुर द्वारा आगामी 24 अप्रैल को एक विशेष रोजगार मेले का आयोजन प्रस्तावित किया गया है।