लखीसराय: फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने लखीसराय के कई गांव में डीलर एवं जनप्रतिनिधि से मिलकर लोगों को किया जागरूक
फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को लेकर स्वास्थ्य विभाग एवं उसके एनजीओ टीम के द्वारा लखीसराय के कई गांव में डीलर एवं जनप्रतिनिधियों से मिलकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया। ग्रामीणों को जागरुक कर एमडीए की दवा खिलाने के लिए उन्हें प्रेरित किया गया। इसके लिए स्थानीय स्तर पर जनप्रतिनिधियों से सहयोग लिया जा रहा है।