लखीसराय: तेतरहट के समीप नाबालिक साइकिल सवार को बाइक सवार ने मारी टक्कर, नाबालिक बुरी तरह घायल
लखीसराय जमुई मुख्य मार्ग स्थित तेतरहट के समीप साइकिल सवार को अनियंत्रित हो बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जहां नाबालिक साइकिल सवार गिरकर बुरी तरह घायल हो गया। जिसका निजी क्लीनिक में उपचार कराया जा रहा है। घायल नाबालिक की पहचान तेतरहट गांव निवासी मुकेश कुमार के 9 वर्षीय पुत्र हिमांशु कुमार के रूप में की गई है।