लखीसराय: साफ़ियासराय पुलिस ने सिंघिया से तीन व्यक्तियों को किया गिरफ्तार, लखीसराय सदर अस्पताल में कराया गया मेडिकल
लखीसराय सदर अस्पताल पहुंची मुंगेर साफ़ियासराय पुलिस ने तीन व्यक्ति को सिंघिया गांव से गिरफ्तार कर मेडिकल जांच कराया। जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मुंगेर जिले से पहुंची पुलिस ने कहा की पीरी बाजार थाना में दर्ज कांड संख्या 91/14 मामले में सिंघिया निवासी रामबालक यादव, कैलू यादव उर्फ शैलेश यादव, खगर यादव उर्फ विभूषण यादव नामज़द है।