लखीसराय: लखीसराय बाईपास पर यातायात पुलिस ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान,लाखों का किया चालान, हेलमेट,सीटबेल्ट को लेकर किया जागरूक
लखीसराय जिले के बाईपास मोड़ पर यातायात पुलिस अधिकारियों द्वारा परिवहन निगम पालन कराने को लेकर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान कई वाहनों पर लाखों रुपया जुर्माना भी किया है। इस संबंध में यातायात पुलिस अधिकारी ने बताया की बिना हेलमेट तथा सीट बेल्ट वाहन चलाने वाले चालकों का चालान किया जा रहा है। वहीं सड़क दुर्घटना पर विराम लगाने हेतु जागरूक भी किया है