लखीसराय: वार्ड पार्षद के द्वारा सफाई कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार को लेकर जारी हड़ताल समाप्त ईओ अमित कुमार के पहल पर सुलझा मामला
लखीसराय नगर परिषद में कार्यरत सफाई कर्मी की हड़ताल समाप्त हो गई। वार्ड पार्षद के द्वारा दुर्व्यवहार करने के बाद सफाई कर्मी हड़ताल पर चले गए थे। जिस कारण सफाई व्यवस्था चरमरा गई। इस मामले में उपसभापति और ईओ के हस्तक्षेप के बाद कर्मी वापस अपने काम पर लौट गए। इसके साथ ही सफाई कर्मियों ने अधिकारियों के समक्ष सुरक्षा की मांग उठाई।