लखीसराय: लखीसराय में DAP खाद की हो रही कालाबाजारी,सरकारी दर पर खाद नहीं मिलने से किसान बेबस
लखीसराय में इन-दिनों धान की फसल में छिड़काव हेतु किसान डीएपी खाद के लिए दर-दर भटक रहे हैं। वहीं कृषि विभाग द्वारा डीएपी की उपलब्धता के सभी दावे खोखले साबित हो रहे हैं। धान के पैदावार वाले इस क्षेत्र में बनी सहकारी समितियों तथा विस्कोमान पर डीएपी न मिलने से किसान बेबस हैं। बिस्कोमान एवम समितियों से हर दिन किसान मायूस हो लौट रहे हैं।