नदबई: भरतपुर: सर्राफा व्यापारी योगेंद्र चोपड़ा हत्या मामले में धरना जारी
नदबई में सर्राफा व्यापारी योगेंद्र चोपड़ा की हत्या के मामले में धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने आज सद्बुद्धि यज्ञ और गायत्री मंत्र का जाप किया, जबकि रात में सुंदरकांड पाठ आयोजित हुआ। लोग 50 लाख रुपये मुआवजे और परिजनों को सरकारी नौकरी देने की मांग कर रहे हैं।