"ब्रेकिंग न्यूज़ "
क्या सदर थाना प्रभारी को लगी गोली? सरकारी आवास में खून से लथपथ मिलने से मचा हड़कंप
गंभीर हालत में निजी अस्पताल रेफर, पुलिस ने साधी चुप्पी; होश आने के बाद खुलेगा पूरे घटनाक्रम का राज
भीलवाड़ा : महेंद्र नागोरी/ राजकुमार गोयल शहर के सदर थाना प्रभारी (पुलिस निरीक्षक) लोकपाल सिंह मंगलवार शाम अपने सरकारी आवास में खून से लथपथ और बेहोशी की हालत में मिलने से पुलिस महकमे में सनसनी फैल गई। गंभीर हालत में उन्हें पहले महात्मा गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया।
क्या इंस्पेक्टर लोकपाल सिंह को गोली लगी है? घटना के बाद यह सवाल सबसे बड़ा बना हुआ है। हालांकि पुलिस प्रशासन ने अभी तक गोली लगने या घटना के कारणों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
घटना किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी रहस्य बना हुआ है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पूरे मामले की जांच में जुटे हैं। लोकपाल सिंह के होश में आने और बयान दर्ज होने के बाद ही इस सनसनीखेज घटनाक्रम से पर्दा उठने की उम्मीद है।