बांसगांव: केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने गगहा क्षेत्र में पकड़ी आईटीआई कॉलेज का किया निरीक्षण
बांसगांव लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गगहा क्षेत्र के पकड़ी में स्थित आईटीआई का निरीक्षण करने के लिए केन्द्रीय राज्य मंत्री व स्थानीय साँसद कमलेश पासवान रविवार को पहुंचे। केन्द्रीय राज्य मंत्री के साथ स्थानीय चिल्लूपार के लोकप्रिय विधायक राजेश त्रिपाठी भी मौजुद रहे। उनके अलावा वरिष्ठ भाजपा नेता नित्यानंद मिश्रा जी भी मौजुद रहे।