बांसगांव: बड़हलगंज के पिड़हनी चौराहे पर स्थित उत्तम ज्वेलर्स की दुकान से गहने चोरी करने वाले तीन चोरों पुलिस ने किया गिरफ्तार
बड़हलगंज कोतवाली पुलिस ने 48 घंटे मे चोरी का पर्दाफाश कर तीन चोरो को माल सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बड़हलगंज क्षेत्र के पिड़हनी चौराहे पर बीते 31 जुलाई की रात को उत्तम ज्वेलर्स की दुकान से चोर नगदी सहित सोने-चांदी के जेवरात चुरा लिए थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।