जमुई: चकाई चेकपोस्ट से उत्पाद विभाग ने 49,500 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक ऑटो किया ज़ब्त, चालक को गिरफ्तार किया
Jamui, Jamui | May 18, 2026 चकाई चेकपोस्ट से उत्पाद विभाग की टीम ने 49.500 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक ऑटो वाहन को जब्त किया है। साथ ही चालक को गिरफ्तार किया गया है। चालक की पहचान डुमरी निवासी निर्मल कुमार सिंह के रूप में हुई है। यह कार्रवाई उत्पाद थाना प्रभारी गौरी शंकर कुमार के नेतृत्व में की गई है। उक्त जानकारी उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने सोमवार की सुबह 9:00 बजे दी है।