नबीनगर: फुटहरवा गांव से पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
नबीनगर थाना क्षेत्र के फुटहरवा गांव निवासी तेजू चौहान को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी के दौरान पिएसआई राजीव कुमार एवं सशस्त्र बल के द्वारा घर से पकड़ा गया है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि उक्त व्यक्ति पर एनबीडब्ल्यू वारंट निर्गत था जो काफी दिनों से फरार चल रहा था. जिसे गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया गया है.