नबीनगर: किसान की हत्या के मामले में माली थाना में पत्नी ने दर्ज कराई प्राथमिकी
माली थाना क्षेत्र के पांडेय कर्मा गांव में 40 वर्षीय किसान की हत्या मामले में पत्नी संजू देवी के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. इसमें एक व्यक्ति को नामजद आरोपित बनाया गया है. वहीं चार अज्ञात बने है. माली थानाध्यक्ष सुबोध कुमार मंडल ने बताया कि खेतीबारी से संबंधित मामलों में किसान की हत्या हुई है.