भीलवाड़ा: सिन्धी समाज में चुनावी हलचल तेज, एक दशक बाद पंचायत चुनाव कराने की उठी पुरजोर मांग
भीलवाड़ा। स्थानीय सिन्धी समाज को एक नई दिशा देने और लोकतांत्रिक तरीके से नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर समाज में सुगबुगाहट तेज हो गई है। विगत एक दशक (10 वर्ष) से भी अधिक समय से पूज्य सिन्धी सेंट्रल पंचायत के चुनाव नहीं होने के कारण अब समाज के सभी वर्गों में चुनाव कराने की मांग जोर-पड़ चुकी है। इसी सिलसिले में सकल सिन्धी समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक भी आहूत की गई।