कुशलगढ़: अंदेश्वर तीर्थ पर 23 किलो निर्वाण लाडू से भगवान पार्श्वनाथ की भव्य आराधना
कुशलगढ़ स्थित अंदेश्वर पार्श्वनाथ दिगंबर जैन तीर्थ पर कार्तिक पूर्णिमा के दो दिवसीय मेले में 23 किलो के निर्वाण लाडू से भगवान पार्श्वनाथ की पूजा की गई, साथ ही 60 वर्षों की सेवा के लिए जयंतीलाल नथमल सेठ को 'समाज रत्न' पुरस्कार मिला। तीर्थ का विकास 1000 रुपए के भंडार से अब करोड़ों तक पहुंचा है। श्रद्धालुओं के सहयोग से 2030 तक के दानदाताओं की सूची भी तैयार हो चुकी है।