रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर निवासी विजय बहादुर पुत्र शिवराज के खेत में रखा नया विद्युत ट्रांसफार्मर चोरी का शिकार हो गया। पीड़ित के अनुसार अज्ञात चोरों ने बीते 7 फरवरी की रात ट्रांसफार्मर के अंदर का पूरा सामान निकाल लिया। विजय बहादुर जब सुबह अपने खेत पर पहुंचे तो ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त अवस्था में मिला और उसके अंदर का सामान गायब था