10 दिन से अंधेरे में डूबा कुशहना, नया ट्रांसफॉर्मर लगते ही लौटी रोशनी; ग्रामीणों की आवाज और मीडिया की खबर के बाद विभाग ने बहाल की बिजली
कोडरमा: डोमचांच के सुदूर कुशहना गांव में 1 सितंबर से बंद बिजली 10 दिन बाद नए ट्रांसफॉर्मर के साथ बहाल हुई। बच्चों की पढ़ाई और ग्रामीणों की सुरक्षा प्रभावित थी। सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश यादव ने समस्या उठाई और मीडिया ने इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया। बिजली लौटने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।