तिलैया थाना क्षेत्र के वृन्दाहा वाटरफॉल में दूसरे दिन भी नहीं मिला छात्र का शव, 24 घंटे बाद भी रेस्क्यू जारी, परिजन रो रोकर बेहाल बेबस
तिलैया थाना क्षेत्र के बिंदाह वाटरफॉल में नहाने के दौरान डूबे जहानाबाद निवासी नौवीं कक्षा के छात्र सागर कुमार का शव दूसरे दिन भी बरामद नहीं हो सका। स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश जारी है,घटना के 24 घंटे से अधिक बीतने के बाद भी शव नहीं मिलने से परिजन बेहाल हैं।मौके पर एसडीपीओ, थाना प्रभारी समेत पुलिस-प्रशासन की टीम पहुंची और रेस्क्यू अभियान का जायजा लिया। परिजनों ने रेस्क्यू में देरी पर नाराजगी जताई। वहीं, अधिकारियों ने बरसात के दौरान वाटरफॉल के प्रतिबंधित और खतरनाक हिस्से में नहीं जाने की अपील की है। परिजनों ने बरसात में ऐसे खतरनाक पर्यटन स्थलों पर प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की है।