भोरे: बगही रोड स्थित होटल में पुलिस की छापेमारी, 115 बोतल देशी शराब बरामद, होटल संचालक गिरफ्तार, मामला दर्ज
भोरे थाना क्षेत्र के बगही रोड में शनिवार की दोपहर दो बजे पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक होटल में छापेमारी की। इस दौरान 115 बोतल बंटी बबली नामक देशी शराब को बरामद किया गया। जिसकी कुल मात्रा 23 लीटर बताई गई है। जिसके बाद पुलिस ने होटल संचालक संजय चौहान को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार होटल के एक कमरे में प्लास्टिक के बारे में शराब छुपाकर रखी गई थी।