जमुई: जमुई पुलिस लाइन में उत्पाद विभाग ने 8291.160 लीटर अंग्रेजी और चुलाई शराब को JCB चलाकर किया नष्ट
Jamui, Jamui | Apr 28, 2026 मंगलवार की शाम 5:00 बजे तक कार्यपालक दंडाधिकारी सह मजिस्ट्रेट ब्रजेश कुमार दीपक और उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार की निगरानी में उत्पाद विभाग की टीम द्वारा 8291.160 लीटर अंग्रेजी और चुलाई शराब को जमुई पुलिस लाइन में नष्ट किया गया। उक्त नष्ट किये गए शराब की कीमत करीब 70 लाख रुपया बताई जाती है।