बंजरिया: सिसवा के गदिया टोला से शनिश्चरा स्थान तक सड़क पर जर्जरता और गड्ढों से आम लोग परेशान
सिसवा के गदिया टोला से शनिश्चरा स्थान तक सड़क पर जलजमाव व गढ्ढे से आम लोग परेशान। स्थानीय लोगो ने बताया कि सड़क पर बने गढ्ढे व जलजमाव से प्रतिदिन साइकल,बाइक सवार गिर कर चोटिल हो रहे है। जबकि टेम्पो पलटने से कई लोग चोटिल हो गए हैं। स्थानीय दुकानदारों ने कहा कि उनका ब्यापार प्रभावित हो रहा है। ग्रामीण कार्य विभाग जल्द से जल्द इसकी मरम्मत करे ताकि निजात मिले।