चेरिया बरियारपुर: अपराधियों ने सिउरी में गोली चलाकर खौफ और दहशत फैलाने की कोशिश
मंझौल थाना क्षेत्र में बेलगाम अपराधियों का बोलवाला है. आए दिन बेखौफ अपराधी हथियार का प्रदर्शन करते हुए कभी वीडियो वायरल कर दे रहे हैं। तो कभी गोली चलाकर खौफ और दहशत का माहौल कायम कर देना चाहते हैं। विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि मंझौल पंचायत 04 में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां बेखौफ अपराधियों ने दिन दहाड़े गोली चलाकर खौफ और दहशत फैलाने की कोशिश।की है।