चेरिया बरियारपुर: जयमंगला प्लस टू हाई स्कूल मंझौल से दो लैपटॉप एवं लैपटॉप से संबंधित संसाधनों की चोरी
मंझौल थाना क्षेत्र अन्तर्गत जयमंगला प्लस टू विद्यालय मंझौल के कंप्यूटर लैब से दो लैपटॉप एवं अन्य संसाधनों की चोरी हो गई स्कूल के प्रभारी एचएम मनीष कुमार ने बताया कि चोरी की लिखित सूचना मंझौल थाना एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी को दी गई है एचएम ने बताया कि नाइट गार्ड के रहने के बावजूद दो लैपटॉप, दो की बोर्ड, चार माउस, तीन एडेप्टर एवं तीन केवल की चोरी की गई है।