प्रभात पट्टन: थाना साँईखेडा अंतर्गत दुर्गा विसर्जन के दौरान पारसडोह डेम में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने जारी की एडवाजरी
आज रविवार 13 अक्टूबर को दोप करीब 2 बजे थाना साँईखेडा क्षेत्र अंतर्गत रावा के रूद्र सुखदेव देशमुख, उम्र 16 वर्ष, पारसडोह डेम में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए गया था। विसर्जन के बाद वापस लौटते समय उसका पैर फिसल गया और वह पारसडोह डेम में गिर गया। उसे तैरना नहीं आता था, जिससे वह डूबने लगा। युवक को नदी से निकालकर अस्पताल भेजा गया लेकिन तन तक उसकी मौत हो गई।