श्योपुर: कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई का हुआ आयोजन, कलेक्टर ने 89 आवेदकों की सुनीं समस्याएँ
श्योपुर। जिला कलेक्टे्रट सभाकक्ष में मंगलवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें विभिन्न समस्याओं को लेकर पहंुचे आवेदकों ने अपनी फरियाद कलेक्टर अर्पित वर्मा को सुनाई हैं। इस दौरान कुल 89 आवेदकों ने आवेदन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की है।