श्योपुर: जान अभियान परिषद के चम्बल संभारी ने किया औचक निरीक्षण, नवांकुर नर्सरी, वाचनालय और आदर्श ग्रामों का किया भ्रमण
श्योपुर। मप्र जन अभियान परिषद के राज्य स्तरीय प्रभारी टास्क मैनेजर चम्बल संभाग अमिताभ श्रीवास्तव द्वारा सोमवार को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक जिले का औचक निरीक्षण किया गया जिन्होंने यहां पहंुचकर श्योपुर एवं कराहल ब्लॉक में नवांकुर संस्थाओं के कार्यों का ऑडिट किया साथ ही नवांकुर नर्सरी, जन सूचना केन्द्र, वाचनालय एवं आदर्श ग्रामो का भ्रमण किया