श्योपुर: तेंदुए के हमले में तीन किसान घायल, सुखवास गांव की घटना, ज़िला अस्पताल में चल रहा उपचार
श्योपुर। जिले के ढोढर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सुखवास के माड़ में सोमवार को सुबह 8 बजे एक तेंदुए ने खेत में काम कर रहे तीन किसानों पर हमला कर दिया, जिसमें वे बुरी तरह घायल हो गये। हमले के बाद आसपास के लोग वहां इकट्ठा हो गये, जिसके बाद तेंदूआ झाड़ियों में भाग गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगो ने घायलो को जिला अस्पताल पहुंचाया