श्योपुर: लंबित मांगों को लेकर पटवारियों ने घेरा कलेक्ट्रेट, ट्रांसफर नीति पर जताया विरोध, 10 सूत्री ज्ञापन सौंपा
श्योपुर। मध्यप्रदेश पटवारी संघ जिला श्योपुर द्वारा सोमवार को दोपहर 3 बजे ट्रांसफर नीति समेत तमाम समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार मनीषा मिश्रा को सौंपा हैं। ज्ञापन सौंपते हुए पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष हर्ष उपाध्याय ने बताया कि संविलियन स्थानांतरण नीति के तहत अनेक पात्र पटवारियों को स्थानांतरण लाभ नहीं मिला है।