श्योपुर: मोहर्रम के मद्देनज़र पुलिस और प्रशासन ने किया शहर का भ्रमण, एसडीएम और एएसपी सहित पुलिस अमला मौजूद
श्योपुर। शहर में आगामी 6 जुलाई को मुस्लिम समाज का मातमी पर्व मोहर्रम को लेकर कलेक्टर अर्पित वर्मा और पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देश पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने सोमवार को रात्रि 7 बजे संयुक्त रूप से शहर के उन इलाको का भ्रमण किया जहां से मोहर्रम और अलम निशान निकाले जायेंगे।