श्योपुर: कलेक्टर ने कहा- सद्भाव से मनाएं त्यौहार, कलेक्ट्रेट में शांति समिति की बैठक आयोजित
श्योपुर। कलेक्टर अर्पित वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्टे्रट सभाकक्ष में सोमवार को शाम 5 बजे मुस्लिम समुदाय के मातमी त्यौहार मोहर्रम के आयोजन को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें कलेक्टर अर्पित वर्मा ने ताजियेदारों एवं अखाडा प्रतिनिधियों सद्भाव पूर्वक त्यौहार को मनाने की अपील की।