ढीमरखेड़ा: उमरिया पान थाना क्षेत्र अंतर्गत करंट बना काल: बिजली विभाग की कथित लापरवाही ने छीनी 5 साल के मासूम की जान"
कटनी जिले के उमरियापान थाना क्षेत्र की बम्हनी कॉलोनी में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। यहां बिजली के खंभे के स्टे में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से पांच वर्षीय मासूम शिव, पिता संतोष कोरी, की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब मासूम आंगनबाड़ी परिसर के पास खेल रहा था l