जमुई: डॉ. नीरज साह ने विभिन्न गांव के 300 आदिवासियों के बीच कंबल का वितरण किया, SSB परासी कैम्प के पदाधिकारी भी रहे शामिल
Jamui, Jamui | Jan 7, 2025 16 वीं वाहनी SSB परासी द्वारा आयोजित मेडिकल सिविक ऐक्शन प्रोग्राम में हड्डी रोग विशेषज्ञ सह समाजसेवी डा.नीरज साह मंगलवार को दिन के 11:00 बजे हरनी पंचायत पहुंचे। जहां एसएसबी परासी कैंप के बैनर तले अहराडीह, रारोडीह, हरदिया, बिरगुडा, लंगड़ी टांड़, सकदारी और टिटहिया गांव के गरीब व जरूरतमंद आदिवासीयों के बीच कम्बल का वितरण किया।