शामली: अजंता चौक से आगे डिवाइडर पर चढ़ा दिल्ली से देहरादून जा रहा ट्रक, ड्राईवर को आ गई थी नींद की झपकी
Shamli, Shamli | Feb 24, 2024 हरियाणा के सिनौली निवासी चालक राजेश ट्रक में दिल्ली से चौकर के कट्टे लादकर देहरादून जा रहा था। बताया कि जा रहा है कि शनिवार की सुबह ट्रक जैसे ही शामली के अजंता चौक से आगे निकला, तभी ड्राईवर को अचानक नींद की झपकी आ गई, इसके चलते ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया, जिससे ट्रक में काफी नुकसान हुआ है। दोपहर तक ट्रक को ठीक करने के प्रयास जारी थे।