हरिद्वार: सिडकुल पुलिस ने एक ही दिन में रावली महदूद में 215 मकानों के किरायेदारों के सत्यापन की कार्रवाई की, SSP ने पीठ थपथपाई
सिडकुल पुलिस ने रविवार को एक ही दिन में रावली महदूद में 215 मकानों में बाहरी राज्यों से आकर रह रहे किरायेदारों के सत्यापन की कार्रवाई की। इस दौरान 43 मकानों में सत्यापन ना होने पर कुल 4 लाख 30 हजार रुपए के चालान काटे गए। इस कार्रवाई से SSP परमेंद्र डोभाल ने रविवार शाम 6 बजे विज्ञप्ति जारी कर सिडकुल पुलिस की तारीफ की और दूसरे थानों को भी सबक लेने के आदेश दिए।