हरिद्वार: IPC की धारा 504 और 506 के तहत चल रहे मुकदमे में मां-बेटे को शिवलोक कालोनी स्थित घर पर पुलिस ने किया गिरफ्तार
रानीपुर कोतवाली पुलिस ने रविवार को शिवलोक कालोनी स्थित भभूतावाला बाग स्थित घर से वारंटी मां बेटे को गिरफ्तार किया है। मां बेटे पर आईपीसी की धारा 504 और 506 के तहत कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। पुलिस ने दोनों वारंटी मां बीना देवी और पुत्र शिवम राजपूत को गिरफ्तार कर रविवार दोपहर ही करीब 3 बजे कोर्ट में पेश किया।