हरिद्वार: रानीपुर पुलिस ने गैस प्लांट के पास से 39 पव्वे देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
रानीपुर कोतवाली पुलिस ने गैस प्लांट के पास चैकिंग के दौरान 39 पव्वे देशी शराब के साथ एक आरोपी शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी शराब तस्कर सागर विष्णुलोक कालोनी का रहने वाला है। उसके खिलाफ आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी को रविवार को ही दोपहर 3 बजे कोर्ट में पेश करने के लिए ले जाया गया।