हरिद्वार: सिडकुल पुलिस ने रौशनाबाद स्थित काला गेट के पास चेकिंग के दौरान 6.70 ग्राम स्मैक के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
सिडकुल पुलिस ने क्षेत्र में स्मैक की तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सुभाष रावली महदूद का निवासी है। पुलिस को देख आरोपी भागने लगा, तभी घेराबंदी कर पुलिस ने आरोपी सुभाष को 6.70 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ लिया। NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी को रविवार शाम 4 बजे करीब कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे रौशनाबाद जेल भेज दिया गया।