डुमरी: पारंपरिक वेशभूषा में निकली भव्य शोभायात्रा जल, जंगल, जमीन और आदिवासी संस्कृति के संरक्षण का लिया संकल्प, सैकड़ों सरना
Dumri, Gumla | Aug 9, 2026 डुमरी में विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर डुमरी स्थित सरना स्थल में बैगा बीरबल की अगुवाई में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कराई गई। इसके बाद सुखमनी देवी, बेला देवी और अनुराधा देवी की अगुवाई में विश्व के सभी लोगों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना को लेकर सामूहिक प्रार्थना की गई। कार्यक्रम में सरना समाज के सभी वर्गों के लोगों