Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews

भरत भूषण तिवारी के घर से लाइव

MORE NEWS

*ज़िला पदाधिकारी ने दैनिक जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएँ*

*समस्याओं का हुआ ऑन द स्पॉट निवारण*

*जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों को प्राथमिकता स्तर पर निष्पादन हेतु पदाधिकारियों को दिया निर्देश*

गया, 24 जून 2026, जिलाधिकारी, गया श्री शशांक शुभंकर ने समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित दैनिक जनता दरबार के माध्यम से जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए लगभग 50 से अधिक आमजनों की समस्याएँ सुनीं। 

इस अवसर पर भूमि विवाद, आवास योजना, स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी शिकायतें, पेंशन योजना, मुआवजा, शिक्षा विभाग से संबंधित विषयों समेत अन्य मामलों को लोगों ने जिलाधिकारी के समक्ष रखा।
    बोधगया मोचरिम के आवेदक ने बताया कि परवानां के जमीन पर भूमाफिया द्वारा जबरन फसल को नष्ट कर जमीन को कब्जा किया जा रहा है, डीएम ने भूमि सुधार उप समाहर्ता सदर को अगले 15 दिनों के अंदर जांच करते हुए रिपोर्ट उपलब्ध करवाने का निर्देश दिए हैं। 
    मानपुर बंधुआ के आवेदक ने बताया कि गैर मजरुआ भूमि पर बसे होने की स्थिति में तत्काल सर्वेक्षण करवाकर अभियान बसेरा योजना का लाभ दिलाने का अनुरोध किया है, डीएम ने डीसीएलआर सदर को जांच करवाने का निर्देश दिए हैं। 
   अतरी अंचल के आवेदक ने कहा कि सीढ़ पंचायत में मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप की चिन्हित जमीन पर सब्जी मंडी का बाउंड्री वाल दिया जा रहा है, डीएम ने अंचलाधिकारी अतरी को जांच करने का निर्देश दिए हैं।
    
     ज़िला पदाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को संबंधित प्रकरणों का त्वरित एवं निष्पक्ष निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है और प्रत्येक विभागीय पदाधिकारी इस दिशा में गंभीरता से कार्य करें।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Samrat Choudhary

*ज़िला पदाधिकारी ने दैनिक जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएँ* *समस्याओं का हुआ ऑन द स्पॉट निवारण* *जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों को प्राथमिकता स्तर पर निष्पादन हेतु पदाधिकारियों को दिया निर्देश* गया, 24 जून 2026, जिलाधिकारी, गया श्री शशांक शुभंकर ने समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित दैनिक जनता दरबार के माध्यम से जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए लगभग 50 से अधिक आमजनों की समस्याएँ सुनीं। इस अवसर पर भूमि विवाद, आवास योजना, स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी शिकायतें, पेंशन योजना, मुआवजा, शिक्षा विभाग से संबंधित विषयों समेत अन्य मामलों को लोगों ने जिलाधिकारी के समक्ष रखा। बोधगया मोचरिम के आवेदक ने बताया कि परवानां के जमीन पर भूमाफिया द्वारा जबरन फसल को नष्ट कर जमीन को कब्जा किया जा रहा है, डीएम ने भूमि सुधार उप समाहर्ता सदर को अगले 15 दिनों के अंदर जांच करते हुए रिपोर्ट उपलब्ध करवाने का निर्देश दिए हैं। मानपुर बंधुआ के आवेदक ने बताया कि गैर मजरुआ भूमि पर बसे होने की स्थिति में तत्काल सर्वेक्षण करवाकर अभियान बसेरा योजना का लाभ दिलाने का अनुरोध किया है, डीएम ने डीसीएलआर सदर को जांच करवाने का निर्देश दिए हैं। अतरी अंचल के आवेदक ने कहा कि सीढ़ पंचायत में मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप की चिन्हित जमीन पर सब्जी मंडी का बाउंड्री वाल दिया जा रहा है, डीएम ने अंचलाधिकारी अतरी को जांच करने का निर्देश दिए हैं। ज़िला पदाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को संबंधित प्रकरणों का त्वरित एवं निष्पक्ष निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है और प्रत्येक विभागीय पदाधिकारी इस दिशा में गंभीरता से कार्य करें। Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Samrat Choudhary

Gaya, Bihar | Jun 24, 2026

भरत भूषण तिवारी के घर से लाइव - Gaya Town CD Block News