पटना ग्रामीण: अमित शाह को 'पागल' कहने पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भड़के, लालू यादव को 'चोर' कहा
अमित शाह के बाबा साहेब अंबेडकर पर दिए बयान पर बिहार में राजनीति तेज हो गई है। लालू यादव ने गृह मंत्री अमित शाह को पागल बताते हुए इस्तीफे की मांग की है। वहीं, लालू के बयान पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने प्रतिक्रिया दी है। दोपहर 2 बजे ज्ञान भवन में सम्राट चौधरी ने लालू यादव को चोर बताया है।