पटना ग्रामीण: कंकड़बाग में दवा दुकान से बच्चे का इस्तेमाल कर बदमाशों ने की चोरी
कंकड़बाग स्थित एक दवा दुकान में चोरी की वारदात हुई है। यह वारदात गुरुवार अहले सुबह की बताई जा रही है। मामले को लेकर दुकान के मैनेजर ने गुरुवार दोपहर करीब 1:00 बजे बताया कि गुरुवार सुबह जब वह लोग दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि शटर को अंदर की तरफ दबाया हुआ है। दुकान के अंदर जाकर जब चेक किया गया तो पता चला की दुकान के गल्ला में रखे करीब 24000 रुपए गायब है।