पटना ग्रामीण: पटना में मंत्री नितिन नवीन ने नव नियुक्त नगर प्रबंधकों को नियुक्ति पत्र दिए
पटना में नगर विकास एवं आवास विभाग की ओर से नव नियोजित नगर प्रबंधकों का नियोजन पत्र वितरण सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार सुबह करीब 11:30 बजे किया गया। जिसमें बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन ने नव नियोजित नगर प्रबंधकों को नियोजन पत्र का वितरण किया। मौके पर मंत्री नीतिन नवीन ने जानकारी देते हुए बताया कि 75 लोगों को नियोजन पत्र का वितरण किया गया है।