पटना ग्रामीण: सीएम ने 5671 ग्राम पंचायतों में 6659 खेल मैदानों के निर्माण कार्य का किया शुभारंभ
गुरुवार की सुबह 11 बजे CM ने 1 अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' से ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत 5671 ग्राम पंचायतों में 6659 खेल मैदान के निर्माण कार्य का रिमोट के माध्यम से शुभारंभ किया। ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत मनरेगा योजना के तहत राज्य के सभी 38 जिलों के 533 प्रखंडों के 5671 ग्राम पंचायतों में प्रथम चरण में 6659 खेल मैदानों के निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी है।