पटना ग्रामीण: गर्दनीबाग में BPSC 70वीं पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन
गर्दनीबाग धरना स्थल पर गुरुवार दोपहर 12:00 बजे भी BPSC अभ्यर्थियों का धरना प्रदर्शन जारी रहा। इन सभी अभ्यर्थियों ने बुधवार को भी धरना प्रदर्शन किया था और आज भी अपनी मांग पर अड़े हुए हैं। BPSC 70वीं प्रारंभिक परीक्षा को रद्द कर यह सभी अभ्यर्थी पुनः परीक्षा लेने की मांग कर रहे हैं।