कुटुंबा: एरका चेक पोस्ट पर 81 लाख की शराब बरामद, विशेष तहखाने में छिपाकर ले जा रहा था, ट्रक चालक गिरफ्तार
उत्पाद विभाग की टीम ने रविवार को शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एरका चेक पोस्ट के समीप एक 10 चक्का ट्रक से करीब 81 लाख रुपये मूल्य की अंग्रेजी शराब बरामद की। शराब को ट्रक में बनाए गए विशेष तहखाने में छिपाकर ले जाया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान ट्रक चालक को गिरफ्तार कर वाहन को जब्त कर लिया गया।